अब गुजरात के गांधी नगर में होगा इंदौर का स्वच्छता मॉडल, दो दिवसीय दौरे पर आई गुजरात टीम

अब गुजरात के गांधी नगर में होगा इंदौर का स्वच्छता मॉडल, दो दिवसीय दौरे पर आई गुजरात टीम

इंदौर, आकाश धौलपुरे। लगातार 5 दफा देश में स्वच्छता का परचम लहराकर विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (indore) के स्वच्छता मॉडल को अब गुजरात का गांधी नगर अपनायेगा। इसी सिलसिले में गुजरात के गांधी नगर म्युनिसिपल कारपोरेशन का एक दल आज इंदौर पहुंचा और उसने पहले दिन जाना कि कैसे शहरवासियों में स्वप्रेरणा स्वच्छता के प्रति जागी और कैसे सफाई मित्रों सहित संसाधनो का इस्तेमाल इंदौर में किया जा रहा है। गुजरात के दल में गांधीनगर के मेयर, डिप्टी मेयर और डिप्टी कमिश्नर भी शामिल है। गुजरात का दल दो दिन तक इंदौर में रुक कर इंदौर की सफलता के मापदंड को जानने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़े…बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की फेसबुक पोस्ट बनी चर्चा का केंद्र बिंदु, पढ़े पूरी खबर

गांधीनगर के डिप्टी मेयर प्रेमल सिंह गोल ने बताया कि गांधी नगर से आज हम इंदौर विजिट के लिए आये है, और आज हमने इंदौर नगर निगम के डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और उसका ट्रांसपोर्टेशन, वेस्ट मटेरियल प्रोसेसिंग प्लांट के साथ ही बायो सीएनजी प्लांट सहित अन्य प्लांट देखें। उन्होंने कहा कि सारे प्लांट बहुत अच्छे से चल रहे है। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नम्बर 1 है, और अब हम गांधी नगर को इंदौर की तरह बनाने की सोच रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”728801218″]

यह भी पढ़े…परफेक्ट है मॉनसून में घूमने के लिए ये डेस्टिनेशन, कपल्स को सबसे ज्यादा आएगा मजा

वही गांधी नगर म्युनिसिपल कारपोरेशन के डिप्टी कमिश्नर के.यू.जटवा ने इंदौर की सफाई व्यवस्था को देखने के बाद कहा कि इंदौर के सिस्टम की स्टडी से पता चलता है कि इंदौर का मॉडल बहुत अच्छे से काम कर रहा है, और हम सोच रहे है कि इंदौर के मॉडल को गांधी नगर में लागू करें। उन्होंने कहा कि सेग्रीकेशन के इश्यू को इंदौर ने बेहतर तरीके से हल किया है, इसलिए लोग अपनी रिस्पांसिबिलिटी के साथ यहां काम करते है, और डोर टू डोर गाड़ी में लोग गीला और सूखा कचरा अलग रखते है।

[dgv_vimeo_video id=”728801039″]

यह भी पढ़े…आईफोन लवर्स के लिए अच्छी खबर, iPhone 14 के लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, जानें संभावित कीमत

बता दें कि गुजरात के गांधीनगर के दल में शामिल महापौर और उपमहापौर कल तक इंदौर में रुक कर स्वच्छता की गतिविधियों को देखने और समझने का कार्य कर रहे है। वही इंदौर नगर निगम के द्वारा दल के भ्रमण का 2 दिन के शेड्यूल को तैयार कर लिया गया था। गुजरात के दल के द्वारा कामों को देखने की शुरुआत कचरा संग्रहण की गतिविधि से की गई और हर घर पर ही कचरे का सेग्रीकेशन होने के कार्य को भी देखकर खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़े…जबलपुर : भाजपाई हो गए हैं कांग्रेस के षड्यंत्र का शिकार-अजय विश्नोई

बताया जा रहा है कि गांधीनगर की टीम के सामने मंगलवार को 2 घंटे का इंदौर का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा, जिसमें इंदौर के स्वच्छता के सफर की जानकारी दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews