लॉकडाउन को लेकर प्रशासन सख्त, उबर एम्बुलेंस और सब्जी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने कही ये बात

लॉकडाउन को लेकर प्रशासन सख्त,  उबर एम्बुलेंस और सब्जी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने कही ये बात

इंदौर| आकाश धोलपुरे | क्या 3 मई के बाद इंदौर (Indore) में जिंदगी पटरी पर लौट आएगी ये सवाल हर शहरवासी के जेहन में है लेकिन इस सवाल का जबाव आज इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (Collector Manish SIngh) ने दे दिया है। उन्होंने साफ किया कि 3 तारीख के बाद कुछ कुछ चुनिंदा एक्टिविटीज जैसे इकॉनामिक एक्टिविटी के लिये छूट दी जा सकती है जैसे फैक्ट्री में मजदूरो को वही रख कर काम कराया जाए | लेकिन सामान्य लोगो की छूट की बात करे तो कलेक्टर ने कहा है कि मुझे नही लगता है कि इंदौर अभी उस स्थिति में है कि हम लोगो को घर से निकलने फ्री छूट दे सके।

नगर निगम, मंडी प्रशासन और चोइथराम मंडी के व्यापारियों की चर्चा के बाद प्रशासन इस नतीजे पर पहुंचा है। आगामी 3 से 4 दिन में लोगो को सब्जियां घरों तक पहुंचाई जा सकेगी। प्रशासन ने एक योजना के तहत किराना वस्तु विक्रेताओं को ही जिम्मेदारी सौंपकर पैकेट के जरिये डोर टू डोर सब्जी का विक्रय करने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रशासन ने खंडवा रोड़ बायपास के आगे 8 से 10 संस्थान चुने है जहां किसानों से सब्जी खरीदी जाएगी और देवास, महू और निमाड़ से सब्जी आसानी से सप्लाय होगी।

ड्यूटी ज्वाइन नही करने पर होगी एफआईआर
इधर, पैरामेडिकल स्टाफ (Paramedical staff) पर कार्रवाई के संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि पुलिस पहले स्टाफ के लोगो के घर जाएगी और ड्यूटी ज्वाइन करने को कहेगी और अगर स्टाफ के लोग ड्यूटी ज्वाइन नही करते है तो उनके खिलाफ एफआईआर होगी। वही उन्होंने साफ किया की ड्यूटी पर नही आने वाले सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई और कोविड केयर अस्पतालों में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी।

केंद्र का दल इंदौर से संतुष्ट
कलेक्टर इंदौर ने ये भी बताया कि ओला के बाद हमने उबर को भी 50 एम्बुलेंस चलाने की अनुमति दी है ताकि मरीजों को अस्पताल जाने में कोई परेशानी न हो। वही उन्होंने कहा कि केंद्र का दल इंदौर से संतुष्ट हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews