Indore Corona Update : इंदौर में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 312 पॉजिटिव, 6 की मौत

Indore Corona Update : इंदौर में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 312 पॉजिटिव, 6 की मौत

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना (Corona) की रडार पर इंदौर (Indore) इस वक्त है और इसी का परिणाम है कि शहर में संक्रमित मरीजो के सामने आने का नया रिकॉर्ड बन गया है। दरअसल, बुधवार रात को जारी किए आंकड़ो में 312 नए पॉजिटिव केस सामने आए है और कोरोना लगातार दोहरे शतक मारने के बाद इंदौर पहला तिहरा शतक भी संक्रमण के मामले में लगा दिया है।

दरअसल, सरकारी आंकड़ो के मुताबिक अब तक इंदौर कुल संक्रमितों की संख्या 15764 तक जा पहुंची जिनमे 69 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके याने 10949 लोगो ने कोरोना से जंग जीत ली है। इधर, प्रशासन के लिए चिंता का सबव एक्टिव केस (जिनका इलाज या तो अस्पतालों में या होम आइसोलेशन के जरिये चल रहा है. जिनकी संख्या 4377 तक जा पहुंची है। इधर, मौत के आंकड़े भी चिंता का सबव बने हुए है और बुधवार को 6 लोगो की मौत कोरोना के कारण हुई है जिसके बाद मरने वालों की आँकड़ा 438 तक जा पहुंचा है।

इधर, कोविड – 19 के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार की माने तो शहर में रैपिड एंटीजन टेस्ट के चलते जो सैम्पलिंग की जा रही है उसके चलते करीब 70 प्रतिशत तक मरीज पॉजिटिव के रूप में सामने आ रहे है जो ए सिम्प्टोमेटिक कैटेगरी के मरीज है। ऐसे में कुल एक्टिव केस के मामलों में एक तिहाई मरीजो का इलाज होम आइसोलेशन के जरिये किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने ये भी माना प्रदेश के मेडिकल हब इंदौर है और यहां अन्य शहरों से भी मरीज इलाज करवाने आ रहे है जिसके चलते आईसीयू बेड की कमी एक बड़ी समस्या के रूप में उभरकर आई है।

बता दे कि इंदौर के वर्तमान हालात चिंताजनक है और ये ही वजह है कि अब अलग अलग व्यापारिक संगठन और सामाजिक संगठन स्वेच्छा से कुछ ऐसे निर्णय ले रहे है जो शहर हित मे है। 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन, क्लॉथ मार्केट व्यापारिक संगठन ने कोविड के असर और चैन को ब्रेक करने के लिए समय मे कटौती की है वही शहर में सिंधी समाज ने उठावने सहित अन्य कार्यक्रम पर आगामी समय तक पाबंदी लगा दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews