Indore Corona Virus: कोरोना की रफ्तार तेज, 34 नए पॉजिटव, 4 ने हारी जिदंगी

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

इंदौर।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (indore) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है।आए दिन यहां कोरोना के नए मरीज मिल रहे है और आंकडा बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।वही 4 की मौत हो गई।लगातार मरीजों के मिलने के बाद आंकड़ा जहां 4063 पार पहुंच गया है वही मरने वालों की संख्या 170 हो गई। इधर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11000 के करीब पहुंच चुकी है।

देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 1391 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 34 पॉजिटिव, जबकि 1349 की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस तरह संक्रमण दर 2.3 फीसद रही। अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4063 पर पहुंच चुकी है। इससे पहले शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 57 नए पॉजिटिव मिले थे।इसमें 2131 सैंपल की जांच की गई थी इसमें से 2038 सैंपल निगेटिव आए थे। अब तक कुल 59,155 मरीजों की जांच की जा चुकी है। 1088 मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। शनिवार को 1446 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

डब्ल्यूएचओ और आइसीएमआर (WHO and ICMR) के अनुमान को आधार मानें तो अगले एक महीने में कोरोना संक्रमण की एक और लहर आने वाली है। ऐसे में कोविड संक्रमण के मामले में देश के बड़े हॉट स्पॉट शहरों में शामिल इंदौर को चिंतित होने की जरूरत है। आज के हिसाब से जुलाई के अंत तक अगले 50 दिनों में 5845 मरीज और सामने आ सकते है। लेकिन यदि सोशल डिस्टेंसिंग टूटी तो शासन की आशंका के अनुसार कुल 9138 मरीज होंगे, यानी अगले 50 दिनों में 5138 मरीज सामने आ सकते हैं।ऐसे में इंदौरियों को बड़ी सावधानी रखने की जरुरत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews