
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
Indore Crime Branch News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने व ठगी करने वाले अपराधियों पर क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विजय नगर निवासी राहुल पस्तोर ने लिखित आवेदन पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अवंतिका गैस लिमिटेड कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर PMO ऑफिस के नाम का सिफारिश पत्र भेजा। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसकी तलाश की गई।
आगे की कार्रवाई जारी
जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान दीपक अवस्थी के रुप में की गई है। जिसकी उम्र 35 साल है जोकि ब्रहम नगर कालोनी सीपरी बाजार झांसी (उ.प्र) का निवासी है। वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यूपी पुलिस की वर्दी पहन कर फर्जी PMO का लेटर तैयार कर अपनी नौकरी अवंतिका गैस लि. इन्दौर में लगवाने के लिए वो पत्र दिया था। बता दें कि दीपक वर्तमान में दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी में कार्यरत है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

