इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में दुबई भागने के फिराक में था आरोपी, चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में एक बड़े आरोपी वेंकट नागार्जुन रेड्डी बनरेड्डी को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
Indore Crime Branch

Indore Crime Branch

Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो चेन्नई से दुबई भागने की फिराक में था। जिसे पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। जिसपर लाखों रुपए ऑनलाइन ठगने का आरोप है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बता दें कि आरोपी की पहचान वेंकट नागार्जुन रेड्डी बनरेड्डी के रुप में की गई है। जिसने इंदौर की एक सॉफ्टवेयर डेवलपर महिला के साथ 12 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी की थी। तब से इसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।

25 मई 2024 का मामला

दरअसल, मामला 25 मई 2024 का है। जब पीड़ित महिला को अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें उसे बताया गया कि उसके नाम से एक पार्सल कस्टम में रिजेक्ट हो गया है। इसके बाद उसे डराकर और धमकाकर आरोपी ने 12 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। महिला की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल टीम का गठन किया गया। फिर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। पहले राजस्थान और तेलंगाना से दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, लेकिन मुख्य आरोपी वेंकट नागार्जुन लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। वहीं, पुलिस ने शक के आधार पर सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट भेजा गया, क्योंकि वेंकट नागार्जुन दुबई में एक व्यवसाय चलाता था और वह दुबई भाग सकता है। ऐसे में जब वह चेन्नई एयरपोर्ट से दुबई जाने की कोशिश कर रहा था, तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ जारी

एडी डीसीपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि आरोपी ने BVN एंटरप्राइसेज नाम की फर्म के जरिए कई बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर करवाई थी। जिसकी जांच अभी भी जारी है। फिलहाल, क्राइम ब्रांच थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1061531576″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews