
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चोरी के मोबाइल फोन जब्त हुए हैं, जिन्हें वह बेचने की तैयारी में थे। बता दें कि दोनों आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। फिलहाल, दोनों के खिलाफ चोरी, मारपीट और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी करवाई की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरा मामला…
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सस्ते दामों पर मोबाइल बेचने के लिए कस्टमर की तलाश कर रहे हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और पलासिया थाना से संपर्क किया गया। जिसके बाद मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर संयुक्त कार्रवाई की गई।
मामला दर्ज
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान फरहान और अखिल अंसारी के नाम से हुई है जोकि इंदौर के ही निवासी हैं। जिनके पास से मोबाइल बरामद हुए हैं। इस मामले में बिल मांगने पर उनके पास कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने के बाद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने ग्वालटोली स्थित एक घर में घुसकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उस समय फरियादी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पलासिया थाना में अपराध धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज करवाया था।- राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच, इंदौर
[dgv_vimeo_video id=”940380469″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

