INDORE-क्राइम ब्रांच पुलिस ने किए चार ठग गिरफ्तार, साढ़े 06 करोड़ की ठगी के आरोपी

इन चारों आरोपियों ने गुजरात सहित कई प्रदेशों के लोगों से करोड़ों की ठगी की है।
madhyapradesh police

Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment

BHOPAL NEWS : इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने चार ऐसे ठग आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने इंदौर की एक कंपनी में काम कर साढ़े छह करोड़ की हेराफेरी करने वाले एकाउंटेंड से ठगी की थी और फरार हो गए थे जिन्हे इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम से गुजरात से गिरफ्तार किया है।

गुजरात से गिरफ्तार 

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुजरात के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया है। दरअसल इन चारों आरोपियों ने गुजरात सहित कई प्रदेशों के लोगों से करोड़ों की ठगी की है। इस मामले में रोचक घटना यह है कि इंदौर के एक एकाउंटटेंड ने इंदौर स्थित इनोफ्लेक्स कंपनी में एकाउंटटेंड रहते हुए साढ़े छह करोड़ की ठगी की थी और इस रकम में से ऑन लाइन संपर्क के माध्यम से गुजरात की कंपनी में चार करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर दिए, लेकिन इनोफ्लेक्स कंपनी के मालिक द्वारा अपने एकाउंटेंड अवनीश सिंह राठौर के खिलाफ ठगी का आरोप लगाया था, जहां शिकायत के बाद पुलिस ने अवनीश को गिरफ्तार किया।

लेकिन जांच में हुआ चौकानें वाला खुलासा 

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी अवनीश ने चार करोड़ रुपए गुजरात की कंपनी में इन्वेस्ट कर दिए थे। इसके बाद इन्वेस्टर कंपनी अपने मोबाइल नंबर बंद कर भाग खड़ी हुई थी। इस मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस में जब गुजरात की कंपनी को तलाश किया और पुलिस ने गुजरात की फर्जी इन्वेस्टर कंपनी के पांच मालिकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने अवनीश के साथ 4 करोड़ की ठगी की है और इसके अलावा देश के अलग-अलग इलाकों से कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं फिलहाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है और इंदौर में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है।

– राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम

[dgv_vimeo_video id=”996238523″]

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews