Indore Crime News : सावधान! बदमाशों के हौसले बुलंद, झपट्टा मारकर छात्रा से लूटा मोबाइल

Indore Crime News

Indore Crime News : इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन बदमाश किसी ना किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अभी हाल ही में एक 20 वर्षीय युवती के साथ लूट की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 30 जून को ट्रेजर आइलैंड मॉल के सामने लगभग 12:00 के करीब 20 वर्षीय एक छात्रा पैदल घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने युवती का मोबाइल झप्पटा मार कर छीन लिया। ऐसे में युवती सड़क पर घसीटा गई।

Indore Crime News : ये है पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”841798072″]

इसकी सुचना छात्रा ने पुलिस थाने में दी जिसके बाद तुकोगंज थाना पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि अपने शौक के लिए बदमाश चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इंदौर में हुई इस चोरी की घटना को लेकर थाना प्रभारी कमलेश शर्मा द्वारा बताया गया है कि 30 जून शुक्रवार को थाना क्षेत्र में बने हुए ट्रेजर आइलैंड मॉल के वहां से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी।

[dgv_vimeo_video id=”841798171″]

तभी बाइक पर आए दो बदमाश जिसमें एक नाबालिक और दूसरे का नाम भोला उर्फ चेतन निवासी शिप्रा बताया जा रहा है। ये दोनों सीसीटीवी फुटेज में मोबाइल छीन कर वह भागते नजर नए। सीसीटीवी के आधार पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जब आरोपियों ने छात्रा से मोबाइल छीना तो वह 3 फीट दूर जा गिरी यदि छात्र सर के बल गिर जाती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

इंदौर से शकील अंसारी

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews