Indore : कटोरा और किताब लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, MPPSC ऑफिस का किया घेराव

INDORE NEWS

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में अपनी मांगों को लेकर MPPSC ऑफिस (MPPSC Office) का अभ्यर्थियों ने घेराव कर प्रदर्शन किया। बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा के अंतर्गत 2019 में हुई मुख्य परीक्षा और 2020 के प्री एग्जाम के रिजल्ट तथा 2021 राज्यसेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करने सहित अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें…Jabalpur News : ड्रोन से हो रहा आबादी और भूमि का सर्वे, फिर भी प्रशासन की रफ्तार धीमी

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर को बड़ी संख्या में अभ्यार्थी एमपीपीएससी ऑफिस पहुंचे। जहां अभ्यर्थियों के हाथ में कटोरे, किताब और बैनर थे। जिसके बाद सभी अभ्यर्थियों ने ऑफिस के बाहर रोड पर बैठकर जमकर नारेबाजी की और अपने परीक्षा के परिणाम की मांग की। बता दें कि सभी अभ्यर्थी काफी देर तक ऑफिस के बाहर कड़ी धूप में बैठे रहे।

https://vimeo.com/629995014

भूख हड़ताल की चेतावनी
अभियर्थियों का कहना है कि 2019 में हुए पीएसी मेन एग्जाम का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। 3 साल होने को आए हैं जिसके कारण उम्र के साथ-साथ हमारी क्षमता भी कम हो रही है। बेरोजगारी भी बढ़ रही है। हर तरफ से प्रेशर है लेकिन हमें सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम आगे भूख हड़ताल पर जाएंगे।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी आनंद मिश्रा ने बताया कि 3 साल से हम परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। एक तो हमारे हाथ में किताब है और हम भी और लोगों की तरह अधिकारी बनना चाहते हैं लेकिन सरकार ने हमारे हाथ में कटोरा कटोरा पकड़ा दिया है। हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो निश्चित तौर पर छात्र संगठन संवैधानिक रास्ते अपनाएंगे।

https://vimeo.com/629993615

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद कुछ अधिकारियों ने उनसे चर्चा की और आश्वासन दिया कि 2019 में हुई परीक्षा का जल्द से जल्द घोषित किया जाएगा । वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2019 का नोटिफिकेशन भी जल्द से जल्द निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें… INDIAN ARMY में अफसर बनने का अवसर, देश सेवा और सुनहरे भविष्य का यह मौका देखिए कैसे मिल सकता है

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews