Indore: 14 और नए कोरोना पॉजिटिव के साथ आंकड़ा 89 पहुंचा

Indore: 14 और नए कोरोना पॉजिटिव के साथ आंकड़ा 89 पहुंचा

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

मध्य प्रदेश का मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां मेडिकल कॉलेज इंदौर की रिपोर्ट के मुताबिक 14 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल से आए रिपोर्ट में 7 मरीजों के संक्रमित होने के साथ साथ मेडिकल कॉलेज, इंदौर में भी 7 अन्य मरीज कोरो ना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद इंदौर में गुरुवार को कुल 14 पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ जिले ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। वहीं दो अन्य की मौत के साथ जिले में इस संक्रमण से ये 5वीं मौत है।

दरअसल मेडिकल कॉलेज, इंदौर की रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर सहित अन्य 5 जिले से जांच के लिए 135 सैंपल आए थें। जिनमें से 98 सैंपलों की जांच में 67 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव रही। साथ ही सात लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 24 अन्य सैंपल अभी जांच के लिए प्रक्रिया में है।

वहीं इन सैंपलों के अलावा कुल 96 अन्य सैंपल गुरुवार को जांच के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल भेजे गए। जहां जांच के बाद 89 लोगों के रिपोर्ट नेगेटिव होने की पुष्टि की गई है। वहीं 7 अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव अाई है। बता दें कि पॉजिटिव पाए गए सातों मरीज इंदौर जिले के हैं। जिसके बाद इंदौर में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमित लोगों की संख्या 89 पहुंच गई है। वही एमजीएम मेडिकल कॉलेज की पुष्टि के मुताबिक कोरोना से इंदौर में अब तक 5 मौतें हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews