Indore: संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 135, जिले में हड़कंप

Indore: संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 135, जिले में हड़कंप

इंदौर।

मध्य प्रदेश का मीनी मुंबई कहे जाने वाले शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमित शोला और पॉजिटिव मरीज सामने आए जिसमें सबसे ज्यादा टाटपट्टी बाखल से हैं। इसके साथ ही रविवार को दो मरीज 50 वर्षीय एवं 53 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई थी। जिसको मिलाकर इंदौर में कोरोना से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं रविवार को 111 सैंपलों की जांच की गई है।

इधर गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक कोरोना संक्रमित अस्पताल से अचानक अपने घर चली गई। देर रात मरीज के गायब होने की सूचना अस्पताल इंचार्ज को मिली। जिसके बाद अस्पातल प्रशासन ने खोजबीन जारी की। एम्स भोपाल ने महिला के संक्रमित होने की पुष्टि की थी। गुरुवार की रात डॉक्टरों की टीम ने संक्रमित के घर आजाद नगर पहुंच कर उसे वापस अस्पताल में भर्ती करवाया। पूछताछ में पता चला कि महिला किसी अन्य व्यक्ति से लिफ्ट लेकर अपने घर पहुंची थी। अब प्रशासन उस व्यक्ति की खोज कर रहा है।

वही मेडिकल कॉलेज आइसोलेशन सेंटर में अस्पताल एवं इलाज को लेकर भ्रामक जानकारी फैला लोगों को भड़काने के मामले में पुलिस ने आइसोलेशन वार्ड के चार लोगों पर केस दर्ज किए हैं। इनके स्वस्थ होते हैं उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। जिसमें सद्दाम मुल्तानी, अब्दुल गफ्फार मुल्तानी, मोहम्मद साकिब और आफताब मुल्तानी पर आरोप है कि सभी आइसोलेशन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं और लोगों को भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews