MP Breaking News

इंदौर में खाद्य आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक ही मकान से बरामद हुए 80 से ज्यादा गैस सिलेंडर, पढ़ें खबर

इंदौर के गांधीनगर में खाद्य आपूर्ति विभाग ने छापा मारकर एक मकान से 80 से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए है। इनके अवैध भंडारण और बिक्री की आशंका है। सभी सिलेंडर जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
Indore News

इंदौर के गांधीनगर में एक घर के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण मिलने से हड़कंप मच गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मकान से 80 से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सिलेंडरों की घर से अवैध तरीके से बिक्री की जा रही थी। एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे होने से आसपास के इलाके में गंभीर हादसे का खतरा बना हुआ था। कार्रवाई के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

80 से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर हुए बरामद

बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में की है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधीनगर क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडार है। सूचना मिलते ही खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम सक्रिय हुई और सूचना के आधार पर घर पर छापा पर दिया। तलाशी के दौरान टीम को 80 से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर मिले।

सभी सिलेंडरों को जब्त कर मामले की जांच शुरू

अधिकारियों के अनुसार, मकान में भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और बिक्री किया जाना बेहद गंभीर मामला है। यदि गैस रिसाव, आग या विस्फोट जैसी कोई घटना होती तो आसपास का पूरा इलाका इसकी चपेट में आ सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। विभाग ने बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर आरोपी तक कैसे पहुंचे और कितने समय से इनका अवैध कारोबार किया जा रहा था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में खाद्य आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक ही मकान से बरामद हुए 80 से ज्यादा गैस सिलेंडर, पढ़ें खबर - MP Breaking News