Indore : यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा इंदौरी अग्रसेन ग्रुप

Indore : यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा इंदौरी अग्रसेन ग्रुप

Campaign to create awareness about traffic rules : इंदौर जैसे महानगर में यातायात की समस्या से हर व्यक्ति दो चार हो रहा है, इससे राहत पाने के लिए  इंदौरी अग्रसेन ग्रुप अब जागरूकता  अभियान चलाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों बाजारों और मुख्य मार्गों पर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग ना हो, यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए सदस्यों को इंडियन प्लास्टपेक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने संकल्प दिलाया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल एवम युवा समाजसेवी प्रयोग गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे। संकल्प दिलाने के साथ ही सचिन बंसल ने कहा कि इंदौरी अग्रसेन ग्रुप की यह अनूठी पहल है जो इंदौर के अग्रवाल समाज में एक नई इबारत लिखेगी।

संस्था इंदौरी अग्रसेन ग्रुप के संरक्षक संतोष गोयल गोविंद सिंघल ने बताया कि इंदौर शहर में कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार, राजवाड़ा, खजूरी बाजार, एमजी रोड, जवाहर मार्ग, 56 दुकान, सपना संगीता, विजयनगर आदि स्थानों पर लोगों का जाना और यहां से वाहनों का निकलना दूभर हो रहा है। इसके लिए संस्था इंदौरी अग्रसेन ग्रुप के सदस्यों ने आमजन और क्षेत्रवासियों में जागरूकता का संकल्प लिया है। संस्थापक संजय अग्रवाल रघुनंदन बंसल मनोज गोयल आशीष गर्ग ने बताया कि आने वाले दिनों में सप्ताह में दो बार सदस्य जाकर क्षेत्र के दुकानदारों और वहां के रहवासियों को बेतरतीब वाहनों की पार्किंग ना करें, इसके लिए जागरूक करेंगे। साथ ही शहरवासियों से भी अपील करेंगे कि अपने दोपहिया वाहनों कि व्यवस्थित पार्किंग करें और शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें ताकि बार-बार के जाम से छुटकारा मिल सके। इस मौके पर आयोजित कार्यक्र में अतिथियों का स्वागत शशिकांत अग्रवाल, रवि बंसल, प्रतीक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक आशीष गर्ग ने और आभार मनोज गोयल ने माना।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews