इंदौर नगर निगम ने 34 अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए जारी की जाहिर सूचना

इंदौर नगर निगम ने 34 अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए जारी की जाहिर सूचना

INDORE NEWS : नगर निगम इंदौर के कालोनी सेल द्वारा पूर्व में दो अलग-अलग चरणों में सवा सौ से ज्यादा अवैध कालोनियों को वैध किया गया था और अब तीसरे दौर में 34 और अवैध कालोनियों को वैध किए जाने के लिए दावे-आपत्ति बुलाए गए हैं।

सूचना प्रकाशित कर दावे-आपत्ति बुलवाए
राज्य शासन के निर्देश के बाद नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनी अवैध कालोनियों का सर्वे किया गया था और सर्वे के दौरान अवैध कालोनियों को लेकर तमाम जानकारियां एकत्रित की गई थीं। अब यही प्रक्रिया के तहत 34 और अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए निगम द्वारा आज जाहिर सूचना प्रकाशित कर दावे-आपत्ति बुलवाए गए हैं।

लेआउट प्लान से लेकर कई तैयारियां

निगम अधिकारियों के मुताबिक कालोनियों को वैध करने के लिए लेआउट प्लान से लेकर कई तैयारियां की जा रही हैं और आने वाले कुछ माह में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें कई कालोनियां 29 गांवों के अंतर्गत शहरी सीमा में शामिल हुए क्षेत्रों की भी है। वहां भी अब आने वाले दिनों में निगम द्वारा तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे।

ये कालोनिया होंगी वैध
निगम अफसरों के मुताबिक ग्राम छोटा बांगडदा की कालोनी साकेत धाम, ग्राम लिम्बोदी की कालोनी श्रीकृष्ण विहार, ग्राम हुकमाखेड़ी की अवैध कालोनी दुर्गानगर और न्यू दुर्गा नगर, पालदा की पुष्पदीप नगर, सिरपुर की द्वारकापुरी, मूसाखेड़ी का अमन नगर और इदरीस नगर, साहिन नगर एक्सटेंशन, ग्राम छोटी खजरानी के अंसार नगर, ग्राम बिचौली हप्सी की कल्पतरू कालोनी, लिम्बोदी की गुरुकुल फार्म कालोनी, निपानिया की लैण्डलार्ड स्टेट कालोनी, बिचौली की प्रणाम इस्टेट कालोनी, रायल सिटी कालोनी, सोहम पार्क कालोनी, प्रगति एवेन्यू कालोनी। लसूडिय़ा मोरी की प्रिंसेस इस्टेट कालोनी, पुष्प वाटिका कालोनी, मूसाखेड़ी की अक्षरधाम कालोनी आदि शामिल हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews