Indore News: इंदौर नारकोटिक्स विंग ने की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि विंग ने बिष्ठान गांव से ही पीछा करके उन्हें इंदौर रोड स्थित कसरावद कब्रिस्तान छोटा नाका के पास घेर लिया और इंदौर ले आए।
Police Arrest Crime

Indore News : इंदौर नारकोटिक्स विंग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, नारकोटिक्स विंग ने 35 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स पकड़ने में सफलता हासिल की है। साथ ही 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जब टीम ने तस्करों का पीछा किया, तो उन्होंने सिपाहियों के साथ हाथापाई भी की। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। आइए विस्तार से जानें यहां…

पूछताछ जारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों की पहचान सलीम निवासी डाई कसरावद जिला खरगोन और शाहरुख निवासी बिष्ठान जिला खरगोन को गिरफ्तार किया है। वहीं, इंदौर नारकोटिक्स विंग के डीआईजी महेश चंद जैन के निर्देश पर टीआई प्रवीण ठाकरे की टीम ने यह कार्रवाई की है।

ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी

बता दें कि विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि विंग ने बिष्ठान गांव से ही पीछा करके उन्हें इंदौर रोड स्थित कसरावद कब्रिस्तान छोटा नाका के पास घेर लिया और इंदौर ले आए। नारकोटिक्स विंग की एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल के मुताबिक, आरोपियों ने कबूला कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का एक ट्रक ड्राइवर माल देकर जाता है। इसके बाद इसे शहरभर में सप्लाई किया जाता है। फिलहाल, टीम ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”946915542″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews