Indore News: गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा धमाका, 2 वर्षीय मासूम सहित 3 लोग घायल

Indore News: गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा धमाका, 2 वर्षीय मासूम सहित 3 लोग घायल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर से सटे महू में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब महू की एक कालोनी में स्थित मकान में अचानक जोरदार ब्लास्ट की गूंज सुनाई दी। बताया जा रहा है कि ये धमाका गैस सिलेंडर फटने से हुआ जिसमें 3 लोग घायल हो गए और जिनमे 2 वर्षीय मासूम भी शामिल है।

Read More: Ratlam News: महिला SI ने की थी आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान निधन, ये है बड़ा कारण

दरअसल, पूरी घटना महू के कंचन विहार क्षेत्र के खान कालोनी की है। जहां किराये के मकान में रहने वाला यासीन सुबह घर पर खाना बना रहा था उसी वक्त अचानक गैस की टंकी फट और धमाका इतना जोरदार हुआ कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। वही टंकी फटने की घटना के बाद घर का सामान दीवार फाड़कर सड़क पर जा गिरा। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा जहां से घायलों को इलाज के लिए मध्यभारत अस्पताल भेजे जाने की सूचना है।

Read More: JNVST 2021: घोषित हुई प्रवेश परीक्षा की तिथि, 7 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा

जानकारी ये भी सामने आई है कि पड़ोसियो ने ही बताया है कि घटना गैस सिलेंडर के फटने से हुई है जिसमे 2 वर्षीय मासूम के साथ कुल 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। फिलहाल, पुलिस मौके पर है और घायलों का उपचार जारी है। इधर, इस हादसे में आसपास के 3 मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वही महू पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews