
Indore News : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर में मंगलवार दोपहर उस वक्त हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई जब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बैनर तले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष रजत पटेल की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों डीएवीवी में चल रही परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन की जानकारी पुलिस प्रशासन को पहले से ही लग चुकी थी। जिसके चलते मौके पर चार थानों का बल और एसीपी तुषार सिंह पूरे समय मौके पर रहे हालाँकि हंगामा हद से ज्यादा बड़ा और पुलिस ने बलपूर्वक छात्र नेताओं को कैंपस में ही खदेड़ा दिया और कुछ देर के बाद जब छात्र उग्र हो गए तो टांगा टोली करते हुए कुछ छात्र नेताओं को मौके से हिरासत में लिया गया है जिन्हें ग्वालटोली थाने पहुंचाया गया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह तस्वीरें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर की है। जहां एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एमबीए पेपर लीक मामले में अपना विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं को समझने और बात करने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी अति उत्साह में उग्र हो गए और पुलिस के साथ धक्का मुक्की कार्यकर्ता करने लगे। बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर घुसने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीछे धकेल और काफी देर तक हंगामा और धक्का मुक्की चलती रही मौके पर मौजूद अधिकारी के निर्देशन में हंगामा कर रहे कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष को हिरासत में लेते हुए नजदीकी ग्वालटोली थाने पर पहुंचा दिया गया। इस प्रदर्शन की जानकारी देते हुए एसीपी तुषार सिंह ने छात्र संगठन का आना और प्रदर्शन करना बताते हुए कुछ लोगों को मौके से हिरासत में लेना बताया है।
[dgv_vimeo_video id=”961121926″]
[dgv_vimeo_video id=”961104384″]
छात्र संगठन द्वारा मुझे किसी तरह का कोई ज्ञापन
नहीं दिया : उप सचिव प्रज्वल खरे
प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद परीक्षा और गोपनीय विभाग के उप सचिव प्रज्वल खरे से मीडिया ने इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि दूसरे कैंपस में एक कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें कुलगुरु रजिस्टर और अन्य लोग वहां मौजूद है। लेकिन किसी तरह का कोई ज्ञापन छात्र संगठन द्वारा मुझे नहीं दिया गया है हंगामा बड़ा और पुलिस ने अपनी कार्रवाई की।

[dgv_vimeo_video id=”961105007″]
बता दें कि प्रदर्शन करने पहुंचे जिला अध्यक्ष को पुलिस ने मौके से जब हिरासत में लिया तो प्रदर्शन की पूरी जानकारी कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव से ली गई तो उन्होंने प्रदर्शन करने का कारण बताते हुए पेपर लीक मामले में अक्षय बम के कॉलेज की मान्यता रद्द करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात मीडिया से कही साथ ही पुलिस से कार्यकर्ताओं की हुई धक्का मुक्की का जिक्र भी किया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”961104717″]
