Indore News : टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को पीटा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, मामला दर्ज

टोल संचालकों ने 85 वाहनों की लिस्ट भी थाने में दी है। बाणगंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर-उज्जैन टोल नाके पर आए दिन मारपीट के मामले सामने आते रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला फिर सामने आया है, जिसमे बारोली टोल नाके के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। टोल संचालकों ने 85 वाहनों की लिस्ट भी थाने में दी है। बाणगंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि टोल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि 85 ट्रकों की सील लगी हुई साथ ही लिस्ट उन्हें दे दी गई थी। जिन्हें फ्री में छोडने का दबाव टोल संचालक पर बनाया जा रहा था। इंदौर उज्जैन रोड स्थित बारोली टोल नाका पहले मप्र. रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित किया जा रहा था। लेकिन नुकसान के चलते इसे निजी कम्पनी को सौंप दिया गया। कम्पनी द्वारा अब सख्ती से टोल वसूला जा रहा है।

टोल कम्पनी के सुपरवाइजर दीपक दीघे ने बाणगंगा पुलिस को आवेदन देकर तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सीसीटीवी फुटेज भी इस मामले के दिए है। और बताया कि कुछ नामजद लोग टोल पर कमर्शियल वाहनों को फ्री छोडने का दबाव बना रहे है। इस मामले पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”944069646″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews