Indore News : अड़ीबाजी कर मारपीट करने पांचों बदमाश पुलिस गिरफ्त में

Indore News : अड़ीबाजी कर मारपीट करने पांचों बदमाश पुलिस गिरफ्त में

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) की बाणगंगा थाना पुलिस ने चाय की होटल पर अड़ीबाजी कर रुपये मांगने वाले और होटल में तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपियों (5 accused) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। सभी आरोपी आदतन अपराधी है और दुकानों से अड़ीबाजी कर पैसे वसूली का काम करते है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें…MP के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

दरअसल, इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित कुशवाह नगर के मुख्य बाजार रविवार को बदमाशों ने इस कदर आतंक मचाया था की पूरे बाजार में व्यापारियों में दहशत फैल गई थी। बता दे कि बताया कुछ बदमाश सत्कार नामक रेस्टोरेंट पर अड़ी बाजी करने पहुंचे थे और वहां उन्होंने दुकान संचालक राहुल उपाध्याय और हेमंत उपाध्याय द्वारा विरोध कर डंडे और पत्थरों से हमला बोलकर पूरे रेस्टोरेंट में पूरी तोड़फोड़ मचा दी थी। हमले में दोनों संचालकों को गंभीर चोटे आई थी। वहीं घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज में दिख रहा था किस तरह बदमाशो ने होटल में तोड़फोड़ मचाई थी। इतना ही नहीं बदमाश गल्ले में रखे हजारों रुपए भी लेकर फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत बाणगंगा थाने पर दर्ज कराई गई थी।

इधर, पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम सुनिल, छोटू बताये जा रहे है और उनके 3 अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसपी शशिकांत कनकने में बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ कर रही है।

https://vimeo.com/610635577

यह भी पढ़ें… भोपाल की दो लड़कियों ने बनाया इंस्टाग्राम पर वीडियो, जो अब ट्विटर पर हो रहा वायरल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews