
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) की दो बहनों का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है, जिसमें दोनों बहनें द कपिल शर्मा शो के एपिसोड में आई जुड़वा बहनों के फेमस डायलॉग पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) लोग इनकी एक्टिंग को न केवल खूब पसंद कर रहे है बल्कि तारीफ करते भी नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें… पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी! दिग्गज Sachin Pilot की राहुल गांधी से मुलाकात, हलचल तेज
आपको बता दें यह दोनों लड़कियां बहनें है और भोपाल की रहने वाली हैं। बड़ी बहन 12 वर्षीय मेडिशा सिंह गुर्जर 7 वीं कक्षा में पढ़ती है और 9 वर्षीय पूर्विका सिंह गुर्जर कक्षा 4 कि छात्रा हैं। यह दोनों ही भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती हैं।
वायरल हो रहे इस डायलॉग को सबसे पहले फेमस टिकटॉक स्टार जुड़वा बहनें चिंकी-मिंकी ने बनाया था। इसके बाद उनका यह डायलॉग द कपिल शर्मा शो से फेमस हुआ था, जिसमें शो देखने आई एक युवती ने इस डायलॉग को रीक्रिएट किया था। इसके बाद टिक टॉक, यूट्यूब शॉर्ट्स, और इंस्टाग्राम रील्स पर कई लोगों ने इस डायलॉग को रीक्रिएट कर अपने विडियोज पोस्ट किए हैं।
बेटियों की रोचक प्रस्तुति..!😊😊
एक मुर्गी के 2 बच्चे थे…! pic.twitter.com/mac4YQV6zM
— TTN today 🚁 (@TNNtoday) September 20, 2021
