
इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore news) के देवी अहिल्या एयरपोर्ट के लिए रविवार का दिन खास रहा क्योंकि आज से नया विंटर शेड्यूल लागू हुआ है। जिसमें तहत इंदौर से तीन नए शहरों प्रयागराज, जोधपुर और सूरत के लिए सीधी उड़ानें शुरू हुई है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल फ्लाइट का शुभारंभ किया। इंदौर से कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नई फ्लाइट्स देने के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आभार जताया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya), सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) ने 3 नई उड़ानों की मांग उड्डयन मंत्री सिंधिया के सामने रखी जिसमें किसानों के लिए कार्गो सुविधा और इंदौर में बढ़ते फ्लाइट शेड्यूल को देखते हुए पार्किंग की सुविधा के साथ ही पुराने टर्मिनल को स्टेट हैंगर में तब्दील किये जाने की मांग की गई।
ये भी पढ़ें – ज्योतिरादित्य सिंधिया ने MP को फिर दी बड़ी सौगात, इंदौर से 3 नई फ्लाइट शुरु
इस मौके पर मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट (Tulsiram Silawat) ने कहा कि इंदौर और प्रयागराज दोनों ही धार्मिक नगरी है साथ ही आर्थिक राजधानी होने से व्यापारिक मामलों में और तेजी आएगी। बता दें कि आने वाले समय में कुल 10 नई उड़ानें शुरू हो रही हैं। वही लंबे समय बाद इंदौर एयरपोर्ट आज से एक बार फिर 24 घंटे खुला रहेगा।
ये भी पढ़ें – Transfer: 2 महीने तक नहीं होंगे 65 हजार अधिकारियों के तबादले, आयोग की अनुमति होगी जरूरी
गौरतलब है कि विंटर शेड्यूल में इंदौर से 10 से ज्यादा नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इसमें प्रयागराज, जोधपुर और सूरत के लिए सीधी उड़ानें शामिल हैं। इन शहरों के लिए अभी इंदौर से सीधी उड़ानें मौजूद नहीं थीं। वहीं दिल्ली, मुंबई जैसी शहरों के लिए भी नई उड़ानें शामिल हैं। इन उड़ानों के शुरू होने से इंदौर से उड़ानों की संख्या 72 से ज्यादा नजर आ रही हैं, जो पहले 60 से भी कम थीं। नई उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों को ज्यादा सुविधा और विकल्प मिल सकेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”640861755″]
[dgv_vimeo_video id=”640861837″]
[dgv_vimeo_video id=”640861913″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

