
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ कांग्रेस के नेताओं ने खाद्य विभाग के अधिकारियों पर बड़ी लापरवाही के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा है कि सील किए गए गोदाम का शटर तोड़कर गेहूं और चावल के बोरे बदल दिए गए है। वहीं खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि इंदौर के उद्योग नगर में स्थित एक गोदाम पर कांग्रेस के नेताओं की शिकायत के बाद शनिवार को खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया था। इसके बाद मौके पर रखे लगभग 300 से 400 गेहूं और चावल की बोरियों को सील कर दिया गया था, लेकिन शनिवार रात 10 बजे ही गोदाम के शटर को साइड से काटकर उसमें रखी बोरियों को बदलने का कांग्रेस ने आरोप लगाया है।
[dgv_vimeo_video id=”895865626″]
कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गरीबों को मिलने वाला गेहूं चावल कंट्रोल की दुकान से गायब कर उद्योग नगर स्थित गोदाम पर इकट्ठा किया जा रहा था। जिसकी शिकायत खाद्य विभाग से की गई थी। खाद्य विभाग ने पहले तो कार्रवाई करने में आनाकानी की। इसके बाद मौके पर पहुंचकर गोदाम को सील कर दिया, लेकिन हमारी लगातार शिकायत थी कि इसमें से माल गायब हो सकता है और करीब रात में 10 बजे शटर को साइड से काटकर उसमें रखी गई बोरियों को बदल दिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”895864257″]
वहीं इस पूरे मामले में अब खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया हैं, वहीं पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत और शासकीय कार्य में बाधा डालने के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”895863675″]
