Indore News : जीतू पटवारी ने कहा – पहले बूथ कैप्चरिंग सुना था, यहां प्रत्याशी ही कैप्चर कर लिया

कांग्रेस पार्टी के पास बीजेपी को सबक सिखाने के कई तरीके है। ये इंदौर की जनता को तय करना है।
indore news

Indore News : इंदौर लोकसभा सीट पर दो दिन से चल रहे नाटकीय घटनाक्रम के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारे विधायक हारे पर हमने तो कोई गलत कदम नहीं उठाया। देश में राजनीतिक माफिया पनप रहा है। ये लड़ाई बीजेपी कांग्रेस की नही है। उनकी पार्टी इंदौर में किसी भी प्रत्याशी को समर्थन नहीं देगी। दलबदल के विरोध में नोटा ही हमारा विकल्प होगा। पार्टी हाईकमान ने भी यही निर्देश जारी किए हैं।

नोटा का विकल्प है हम सब के पास

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास बीजेपी को सबक सिखाने के कई तरीके है। ये इंदौर की जनता को तय करना है। हम चुनाव का बहिष्कार करने के लिए नहीं कहेगे। लेकिन नोटा का विकल्प हम सब के पास है। यहां लोगों के पास रावण जैसी ताकत है। जिसमें अंहकार दिखता है।

[dgv_vimeo_video id=”941312127″]

[dgv_vimeo_video id=”941312789″]

[dgv_vimeo_video id=”941313591″]

[dgv_vimeo_video id=”941313843″]

जीतू पटवारी ने निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर कहा कि उन्हें हमने बीजेपी से बचाया। जिला निर्वाचन अधिकारी पर उठाए सवाल कहा समय तीन बजे का था। लेकिन चार बजे तक चीजें चलती रही। कांग्रेस पार्टी किसी को समर्थन नहीं देगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”941314052″]

[dgv_vimeo_video id=”941314330″]

[dgv_vimeo_video id=”941315163″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews