इंदौर में वकीलों का धरना, प्रदर्शन, चक्काजाम, टीआई के साथ अभद्रता, मारपीट के आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित

आज का धरना प्रदर्शन वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद हालाँकि समाप्त हो गया है लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ है, वकीलों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों के साथ परदेसीपुरा थाने के टीआई , एसीपी पर भी कार्रवाई की जाए और दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाये। 
Indore Lawyer Police Dispute

Indore News : होली पर पूरे प्रदेश में शांति रही कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई लेकिन इंदौर में एक छोटी से घटना में आज बड़ा रूप ले लिया, रंग डालने को लेकर हुई मामूली झड़प में पुलिस द्वारा वकीलों के साथ की गई मारपीट के बाद वकीलों के साथी आक्रोशित हैं, आज उन्होंने हाई कोर्ट के बाहर दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन चक्काजाम किया, यहाँ भी टी आई के साथ झूमाझटकी हो गई, वकीलों ने टी आई पर शराब पीकर अभद्रता करने के आरोप लगाये, उदहर वकीलों की मांग पर वीडियो में दिख रहे मारपीट के दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जाँच शुरू हो गई है

शुक्रवार को होली वाले दिन परदेसीपुरा  थाना थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच रंग डालने को लेकर बहस हो रही थी, इस विवाद के बीच पुलिस वहां पहुंच गई,  पुलिस के कर्मचारी सीनियर अधिवक्ता अरविंद जैन से उलझ गए, मामला बढ़ गया और पुलिस ने अधिवक्ता अरविंद जैन और उनके दो वकील बेटों के साथ मारपीट कर दी लाठियां भांजी, इसका वीडियो वायरल हो गया जिससे वकील नाराज हो गए आज सभी वकील इकट्टा हो गए और हाई कोर्ट के बाहर धरना प्रदर्शन चक्काजाम करने लगे, यहाँ पहुंचे तुकोगंज थाना टीआई से फिर वकीलों का झगड़ा हुआ झुमा झटकी हुई, हालत देखे टी आई वहां से निकल गए,  वकीलों ने आरोप लगाया कि टी आई जितेंद्र यादव शराब पीये हुए थे और अभद्रता कर रहे थे।

वकीलों ने हाईकोर्ट के बाहर किया प्रदर्शन, धरना दिया 

हालत बिगड़ते देखा वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया,  एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है उन्हें निलंबित कर दिया गया है, मामले की जाँच शुरू कर दी गई है, पूरे घटनाक्रम की जाँच होगी,  उन्होंने कहा कि आज भी जो  कुछ यहाँ हुआ उसकी भी जाँच कानून के हिसाब से एक्शन लिया जायेगा।

अधिकारियों की समझाइश पर शांत हुआ मामला 

घटना स्थल पर मौजूद अपर कलेक्टर  रोशन राय ने कहा कि वकीलों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके अधिवक्ता साथियों के साथ बिना किसी वजह के मारपीट की है, इस मामले की जाँच की जाएगी, आज विरोध में वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया है, वरिष्ठ अधिकारी घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

[dgv_vimeo_video id=”1066138633″]

[dgv_vimeo_video id=”1066137864″]

[dgv_vimeo_video id=”1066138275″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews