
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजदहनी इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र स्थित तीन इमली रोड पर भोपाल के किसान बाबूलाल नामक व्यक्ति के साथ अज्ञात बदमाश द्वारा चाकू दिख कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया किसान अपनी बेटी से मिलने के लिए भोपाल से इंदौर पहुंचे थे।
यह है पूरी घटना
इंदौर में बुजुर्ग बाबूलाल के साथ हुई वारदात मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि भोपाल से इंदौर ट्रक से लिफ्ट लेकर शहर में उतरे थे और फिर उन्होंने एक अज्ञात दो पहिया वाहन चालक से लिफ्ट ली बताए हुए पते पर ना ले जाते हुए बदमाश उन्हें तीन इमली की और ले गया जहां बदमाश ने चाकू दिखाकर उनके पास रखे हुए 12 हजार की राशि छीन ली।
किसान अपनी बेटी से काफी दिनों बाद मुलाकात करने के लिए द्वारकापुरी क्षेत्र में जाने के लिए आए हुए थे लेकिन वहां पहुँचने से पहले ही वारदात हो गई घटना की जानकारी लगते ही परिवार जन किसान बाबूलाल के पास पहुंचे और पूरे मामले में जानकारी ली फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”834017309″]
