इंदौर में बीजेपी विधायक का मोबाइल नम्बर हुआ हैक, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

indore crime branch

इंदौर,आकाश धोलपुरे। निकाय चुनाव के समर में एक बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर (indore) के बीजेपी विधायक का मोबाइल नंबर किसी अज्ञात हैकर ने हैक कर लिया है। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक हैकर कौन है और उसका क्या इरादा है इस बात की जांच के क्राइम ब्रांच पुलिस जुट गई है। दरअसल, बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल नम्बर हैकर ने हैक कर लिया। जब इस बात की जानकारी विधायक को उनके परिचितों ने दी तो उन्होंने तुरंत बीएसएनएल कंपनी में शिकायत कर परदेशीपुरा पुलिस को मामले से अवगत कराया। वही विधायक विजयवर्गीय ने मोबाईल नम्बर हैक मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस को एक शिकायती आवेदन देकर अज्ञात हैकर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़े…Jabalpur News : गड्ढे खोदकर भरना भूल गया निगम, जानलेवा साबित हो सकती है लापरवाही

जानकारी के मुताबिक इंदौर के विधान सभा 3 के बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय का फोन हैक कर हैकर द्वारा विधायक के मोबाइल नम्बर से कई लोगो से रुपयों की मांग की जा रही है। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मामले की शिकायत पहले परदेशीपुरा थाने में की उसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच को शिकायत की है जिसकी जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़े…Ranji Trophy Final : यशस्वी जायसवाल ने अपने बल्ले से की रनों की बारिश, लेकिन सचिन की बराबरी करने से चूके

जानकारी ये भी सामने आई है कि हैकर ने पहले कुछ लोगों को कॉल कर धमकाया और साथ ही रुपयों की मांग भी की। हैकर ने स्पूफ कॉलिंग एप का इस्तेमाल किया है। वही पूरे मामले की जांच इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है बताया जा रहा है कि इंदौर शहर में पार्षद के टिकट को लेकर उठापटक चल रही थी। उसी दौरान कुछ लोगों को भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के फोन से धमकी भी मिली थी। मामले की जानकारी लगते ही विधायक ने पहले परदेशी पूरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाईबाद में उन्होंने शिकायत में उन लोगों का जिक्र भी किया, जिन्हें उनके नंबर से धमकी मिली थी। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि पूरे मामले अब इंदौर क्राइम ब्रांच जांच कर रही है और आरोपी के सामने आने के बाद बहुत से तथ्य सामने आएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”722903792″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews