
Indore News : इंदौर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में किराने की एक दुकान पर बने छज्जे के अचानक गिर जाने से दुकान पर सामान लेने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। छज्जा गिरने की खबर से पूर्व क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तमाशबीनों का हुजूम दुकान के आसपास लग गया मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी इलाके के तहसीलदार और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मृतक का नाम किशनलाल उम्र 65 साल सामने आई है।
यह है पूरी घटना
बता दें कि जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में एक किराने की दुकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया अचानक हुए इस हादसे में दुकान पर सामान लेने आए किशन लाल की दबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुकान की हालत ठीक नहीं होने के चलते यह हादसा हुआ है, जहां मकान काफी पुराना लग रहा है, जिसके चलते मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया है। वहीं निगम की टीम मौके पर बुलाकर बचाव और राहत कार्य शुरू किया।

[dgv_vimeo_video id=”823676972″]
[dgv_vimeo_video id=”823677228″]
घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार शेखर चौधरी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं इलाके में और भी जर्जर मकान तलाश करने और उन पर भी नियमानुसार कार्यवाही करने की बात मीडिया से कही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”823677544″]
[dgv_vimeo_video id=”823677772″]
