Indore News : 8वें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी, मांगों के पूरा नहीं होने पर जारी विरोध प्रदर्शन

Indore News : 8वें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी, मांगों के पूरा नहीं होने पर जारी विरोध प्रदर्शन

Indore News : 28 अगस्त से प्रदेश भर के पटवारियों के द्वारा वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल की जा रही है पटवारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि वेतन विसंगतियों को लेकर कई सालों से हमारी मांग मध्य प्रदेश शासन के समक्ष लंबित हैं किंतु मध्यप्रदेश शासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है।

पटवारियों का जारी विरोध प्रदर्शन

यही वजह है कि 28 अगस्त से लेकर हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं हमारी मांगों को लेकर 2007 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था किंतु आज दिनांक तक उन मांगो पर किसी प्रकार का कोई विचार नहीं हुआ है मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में पटवारी का वेतनमान 2800 के करीब है जबकि मध्य प्रदेश में वेतनमान उससे कम है इसलिए हम मांग कर रहे थे कि सभी राज्यों में जिस तरह से वेतन मान है उसी तरह का वेतनमान हमें भी दिया जाए हम पटवारी होने के बाद भी आर आई का काम ले रहे जबकि आर आई का वेतनमान 2800 रुपए है जो काम हमसे लिया जा रहा है उसका वेतन उसका भुगतान हमें किया जाए। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हम धरना पर बैठेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”860886222″]

गौरतलब है पिछले आठ दिनों से विसंगतियों को लेकर चली आ रही पटवारी के हड़ताल में अब ग्राम पंचायत सरपंच मोरोद विजय बिलोनिया ने भी अपना पूर्ण समर्थन पटवारी की हड़ताल में देते हुए सरकार के खिलाफ मीडिया के सामने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पटवारियों की हड़ताल के चलते किसानों की परेशानी बताई। सरपंच ने ये भी कहा कि आने वाले समय मे पटवारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम उनके साथ खड़े हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”860885843″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews