Indore News : चचेरे भाई के ऑपरेशन के लिए बन गया चोर, आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का सामान जप्त कर लिया है और पूरे ही मामले में उससे पूछताछ की जा रही है तो वहीं पकड़े गए आरोपी के दो आपराधिक रिकार्ड भी सामने आए हैं।
Indore News : चचेरे भाई के ऑपरेशन के लिए बन गया चोर, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी ने पिछले दिनों चोरी की शिकायत थाने पर दर्ज करवाई थी वहीं पूरे ही मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसे चचेरे भाई के इलाज के लिए रुपए की जरूरत थी, इसलिए वो चोर बन गया। बताया जा रहा है कि फरियादी ने आरोपी को बीमार पिता की सेवा के लिए बुलाया था।

थाना प्रभारी ने घटना के होने ओर आरोपी के पकड़े जाने की जनाकारी मीडिया को देते हुए बताया कि घटना के समय घर में बीमार व्यक्ति और उनकी बुजुर्ग मां मौजूद थी। जब घर के अन्य सदस्य घर पर लौट कर आए तो उन्होंने घर में रखी अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ देखा और उसमें रखे हुए सोने के जेवरात सहित नकद रुपये अन्य सामान गायब देखा इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और परदेशीपुरा पुलिस ने पूरे ही मामले में आरोपी के खिलाफ चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

आरोपी के खिलाफ मिले आपराधिक रिकार्ड

इसी दौरान पुलिस ने तकरीबन कुछ ही घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी अजय सिसोदिया को गिरफ्तार किया और जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके बड़े पापा के लड़के का ऑपरेशन होना है और उसके लिए पैसों की जरूरत थी और इसी के चलते उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का सामान जप्त कर लिया है और पूरे ही मामले में उससे पूछताछ की जा रही है तो वहीं पकड़े गए आरोपी के दो आपराधिक रिकार्ड भी सामने आए हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1027967068″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews