Indore News : पुलिस ने हॉस्टल से लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Indore News : पुलिस ने हॉस्टल से लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हॉस्टल में घुसकर छात्रों के लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है पूरा मामला भवर कुआं थाना क्षेत्र का है पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है वहीं इसके दो साथियों की तलाश जारी है।

यह है मामला

बता दें कि मामला इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों छात्रों के हॉस्टल में लगातार लैपटॉप और मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूत्रों से जानकारी निकाली तो पता चला कि यह गैंग इंदौर की नहीं है इसी बीच पुलिस को सीसीटीवी के आधार पर एक युवक की पहचान हुई और पहचान करते-करते पुलिस दिल्ली पहुंची और वहां से एक युवक फरदीन को गिरफ्तार किया है।

वही इसके 2 साथी फरार हो गए थाना प्रभारी शशीकांत चौरसिया ने बताया कि बदमाश दिल्ली से इन्दौर आकर होटल में रुकते थे और सुबह 5 से 6 बजे यह चोरी करने चले जाते थे और वापस होटल में आ जाते हैं अभी तक कुल 5 वारदातों का खुलासा हुआ है बाकी आरोपी से पूछताछ जारी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”842167172″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews