Indore News : पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह का किया खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की लूट की घटना में उसके मददगार उसके पिता और छोटे भाई को भी आरोपी बनाया है। कई चैन लूट करना आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार भी किया है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Indore News : सुनसान सड़कों पर अकेली महिलाओं को दिनदहाड़े लूटने और चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर बदमाश को एरोड्रम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई सोने की चार चैन एक मंगलसूत्र सहित 5 लाख से अधिक का मशरूका जप्त किया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बदमाश द्वारा अपने साथी से मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

क्या है पूरा मामला

एरोड्रम थाना इंदौर में फरियादी महिला द्वारा थाने उपस्थित होकर अपने साथ हुई लूट की घटना पुलिस को बताई गई थी। महिला द्वारा बताया गया था कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गए हैं। पुलिस एरोड्रम ने घटना में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी तरह की घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में भी लूट की सामने आई थी। दोनों ही घटना में एक ही मोटरसाइकिल और एक ही हुलिया के आरोपी की जानकारी लगी थी हुई घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे देखे गए एक टीम का गठन करते हुए मामले में आरोपी की तलाश की गई।

आरोपी की तलाश कर रही टीम को सफलता मिली और टीम द्वारा प्रकरण में अज्ञात आरोपी सोनू उर्फ आसिफ निवासी भिस्ती मोहल्ला सदर बाजार को पकड़ा। आरोपी द्वारा थाना एरोड्रम और द्वारका पुरी की लूट को अपने साथी जाबिर उर्फ जफर के साथ करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लेने के बाद पुलिस ने रिमांड लिया। आरोपी के साथी जफर जो की बाणगंगा कब्रिस्तान के पास रहता है। गिरफ्तार कर लेने के बाद लूटा हुआ माल जप्त किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान डीसीपी झोन वन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा शहर के अन्य थानों में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

[dgv_vimeo_video id=”942945132″]

डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी जाबिर को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है, और आरोपी की लूट की घटना में उसके मददगार उसके पिता और छोटे भाई को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। कई चैन लूट करना आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार भी किया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”942944882″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews