Indore News : 36 घंटे में इंदौर पुलिस ने किया लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Indore News : इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र इलाके में दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की गले की चेन पर पर झपट्टा मार कर चेन छीनी और मौके दे फरार हो गए मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो फरियादी को सुनने के बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी और मुखबिर को अलर्ट किया गया और नतीजा 36 घंटे में घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गए।

यह है पूरा मामला

तुकोगंज थाना क्षेत्र के नाथ मंदिर इलाके में 36 घंटे पहले अज्ञात आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक महिला की डेढ़ लाख रुपए कीमत की सोने की चेन झपट्टा मारकर छीनी गई थी महिला द्वारा थाने पर अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी गई जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया। दो आरोपी घटना में शामिल पाए गए और पुलिस पूछताछ में उन्होंने घटना कार्य करना भी स्वीकार किया है।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार दोनों आरोपी पकड़े जा चुके हैं और दोनों ही आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं सत्तू और सत्यनारायण निवासी हरदा गोपाल नारायण पिता दया नायक निवासी हरदा नमक दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस ग्राफ्ट में है और तुकोगंज पुलिस ने लूटी गई चैन भी आरोपियों से बरामद कर ली है। पकड़े गए दोनों आरोपी हरदा निवासी हैं और चेन लूट की घटना को सुलझाने में हरदा पुलिस का भी विशेष योगदान रहा है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”874566419″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews