
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पलासिया थाने पर नशे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस लाठीचार्ज के कई वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लाठीचार्ज की एक वीडियो में भगवा वस्त्र पहने राजेश बिंजवे भी दिख रहे हैं। आपको बता दें राजेश पिछले 30 सालों से स्वयंसेवक हैं। इतना ही नहीं आज से 25 साल पहले भी राजेश ने सयाजी होटल में फैशन शो का विरोध किया था जिसके बाद होटल का 1 भी कांच नहीं बचा था। यह वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद (आरएसएस का सहयोगी संगठन) के विभाग मंत्री है।
यह है पूरा मामला
बड़ी बात यह है कि आज के इस घेराव और प्रदर्शन की चेतावनी और जानकारी दोपहर 3 से 4 बजे के बीच ही व्यापक स्तर पर प्रसारित कर दी गई थी उसके बावजूद यह हालात बने। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि इलाके के पबों में देर रात तक नशाखोरी चलती रहती है। कार्यकर्ता देर रात नशाखोरी करवाने वाले पबों के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन देने पलासिया थाने पहुंचे थे।
[dgv_vimeo_video id=”836636217″]
[dgv_vimeo_video id=”836637483″]
कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान थाने पर भारी पुलिस बल मौजूद था। प्रदर्शन के दौरान खासी नारेबाजी की गई। इस दौरान इलाके का यातायात भी अस्तव्यस्त हो गया था। जब हालात बेकाबू होने लगे तो कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की तो जमकर पिटाई हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को एक बस में बैठाकर ले जाया गया। जिनमें राजेश बिंजवे विभाग मंत्री, विश्व हिंदू परिषद अविनाश कौशल जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल संयोजक तन्नू शर्मा, विभाग संगठन मंत्री अभिषेक उदनिया सहित 8 से 10 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के बाद DCP धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि “थाना घेराव की मांग पहले से प्रस्तुत नहीं थी, आमजन को परेशानी हो रही थी, जिसके बाद हमें लाठीचार्च करना पड़ा।
लाठीचार्ज की वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्वीट कर लिखा कि “इंदौर में शिवराज सरकार ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियाँ चलाईं। बजरंग दल अवैध शराब के ठिकानों का विरोध कर रहा था। शराब के मामले में शिवराज समझौता नहीं करते। जो अवैध शराब का विरोध करेगा उसे अधमरा कर दिया जाएगा।”
इंदौर में शिवराज सरकार ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियाँ चलाईं। बजरंग दल अवैध शराब के ठिकानों का विरोध कर रहा था।
शराब के मामले में शिवराज समझौता नहीं करते। जो अवैध शराब का विरोध करेगा उसे अधमरा कर दिया जाएगा। pic.twitter.com/UTz67yE35z— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) June 15, 2023
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”836638843″]
[dgv_vimeo_video id=”836637689″]
