Indore News : श्वान को पटकने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

FIR

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक मामला सामने आ रहा है जहाँ हीरानगर पुलिस ने श्वान को पटकने वाले युवक के खिलाफ पशु क्रूरता के मामले में मामला दर्ज कर लिया है। और वहीं पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

यह है मामला

दरअसल, कुछ दिनों पहले हीरानगर थाना क्षेत्र के गोरी नगर में एक युवक के द्वारा श्वान को उठाकर फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें युवक की पहचान अंकुश चौहान निवासी न्यू गोरी नगर के रूप में हुई थी, वहीं इस मामले में पीपल फॉर एनिमल संस्था के द्वारा एक आवेदन थाने में दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा पशु क्रूरता के मामले में आरोपी अंकुश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं संस्था के द्वारा इस घटना में घायल हुए श्वान का इलाज करवाया जा रहा है।

बता दें कि इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों वायरल हुए श्वान के साथ क्रूरता करने के मामले में पुलिस के द्वारा पीपल फॉर एनिमल की शिकायत पर पशु क्रूरता की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। और आरोपी की तलाश जारी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”865545966″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews