साइबर अपराध के खिलाफ इंदौर पुलिस की नई पहल, गीत के जरिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

इंदौर क्राइम ब्रांच ने साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाना लके लिए एक गीत लॉन्च किया है। जिसके जरिए डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग और अन्य साइबर स्कैम जैसे मामलों से बचाव के लिए उपायों का प्रचार किया जाएगा।
Cyber ​​fraud

Cyber ​​fraud

पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश में सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है। साइबर अपराधों से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियन के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच के (Indore Crime Branch) डीसीपी ने एक नई पहल की है। जागरूकता गीत लॉन्च किया गया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में इंदौर पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बनाए गए इस गीत की शुरुआत प्रेस ब्रिफिंग के जरिए कर दी गई है। इस जागरूकता गीत की लीरिक्स “फर्जी कॉल आया खुद को फ्रॉड से बचाओ” हैं।

पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह का कहना है कि इस गीत के माध्यम से साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों का प्रचार किया जाएगा। आमजन को जगरुक किया जाएगा। ताकि वे फ्रॉड से बचें रहें।

[dgv_vimeo_video id=”1053735998″]

जागरूकता गीत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

इस गीत में सायबर अपराध के तरीके जैसे फर्जी कॉल कर ओटीपी मांगने, सोशल मीडिया के फर्जी विज्ञापन से प्रॉफिट, डिजिटल अरेस्ट आदि विभिन्न प्रकार के सायबर फ्रॉड से बचाव के लिए एडवाइजरी दी गई है। डेबिट/क्रेडिट कार्ड के सही और सुरक्षित इस्तेमाल का तरीका भी बताया गया है। इन्हें फॉलो करके व्यक्ति सायबर अपराध से बचाव कर सकता हैं। इस गीत को तैयार करने में दिशा मिश्रा, राजेश कुमार त्रिपाठी, आभास पाठक, राम राजपूत, अजीत शर्मा और दीपका ने अहम भूमिका निभाई है।

[dgv_vimeo_video id=”1053736415″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews