Indore News : तलवार लहराकर धमकाने वाला रईसजादा गिरफ्तार

Indore News : तलवार लहराकर धमकाने वाला रईसजादा गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धौलपुरे। शुक्रवार सुबह इंदौर (indore) के एक रईसजादे ने फल फ्रूट विक्रेता को पार्किंग विवाद को लेकर तलवार लहराते धमकाया था। वही पुलिस ने मामूली बात पर हथियार दिखाकर धमकाने वाले रईसजादे को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद एम.जी. रोड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी कार नंबर के आधार पर तलाश शुरु कर दी थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है वहीं पकड़े गए आरोपी से धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े…भारत बनाम इंग्लैंड : कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को लिया आड़े हाथ, कूटे इतने रन

बता दे कि मामला एम.जी. रोड थाना क्षेत्र के नंदलालपुरा का है जहां फलों की दुकान लगाने वाले आकाश पिता गेंदालाल राजपूत निवासी अहिरखेड़ी कल सुबह अपने फल के कैरेट उतार रहा था। इसी दौरान आरोपी तेज गति से आया और उसने फलों से भरे कैरेट को हटाने की बात की जिसके बाद यहां फल बेचने वाले ने कुछ समय मांगा लेकिन कार चालक गुस्से में आकर अपशब्द बोलने लगा। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि कार चालक ने धारदार हथियार निकाला और वो फल विक्रेता को धमकाने लगा।

यह भी पढ़े…CMTI Recruitment: ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, जाने सैलरी और योग्यता

घटना का सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही पुलिस के सामने भी आया। जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गाड़ी नंबर के आधार पर समरजीत निवासी आड़ा बाजार को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से जहां धारदार हथियार भी बरामद किया। वही पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। एम.जी.रोड़ थाना प्रभारी संतोष सिंह के मुताबिक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”726302724″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews