Indore News : स्मृति ईरानी ने गिनाई मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना

Indore News : स्मृति ईरानी ने गिनाई मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना

Indore News : चुनावी साल में मध्यप्रदेश में बीजेपी के बड़े नेताओं के दौरे जारी हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार शाम साढ़े चार बजे इंदौर पहुंची। हालांकि ईरानी का कार्यक्रम सुबह 11 बजे पहुंचने का था, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट लेट होने के चलते वे शाम को पहुंची। मंत्री ने इंदौर में प्रबुद्धजनों के बीच पहुँचकर किया लोक नीति की “नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान“ रिपोर्ट का लोकार्पण किया और मौजूद महिला शक्ति ने सीधा संवाद भी किया।

भारत सरकार की केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को इंदौर प्रवास पर रही इस दौरान वह इंदौर में आयोजित कॉन्क्लेव में प्रबुद्धजनों के समक्ष पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर (पीपीआरसी) द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं के अध्ययन पर तैयार की गयी रिपोर्ट “नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान“ को जारी किया। मंत्री का कर्यक्रम होटल श्रीमाया में आयोजित हुआ।

कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री ईरानी ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के थिंक टैंक (पीपीआरसी) द्वारा रिपोर्ट को पीपीआरसी द्वारा पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं से आयें बदलाव को लेकर अध्ययन किया गया है। कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री इंदौर की 56 दुकान पहुँची ओर नाश्ता भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 सालों के कार्यकाल को लेकर मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने उद्बोधन में मोदी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए साल 2020 के कोरोना काल का भी जिक्र किया और भी मोदी सरकार द्वारा किए गए कई कामों से मौजूदा लोगों को रूबरू कराया। स्मृति ईरानी ने कहा भारत जमीन का टुकड़ा नही है, जीता जागता राष्ट्र पुरुष है, उन्होंने पटना में हो रही विपक्षी नेताओं की बैठक को इंगित करते हुऐ कहा की भेड़िए इस तरह ही झुंड बनाते हैं परंतु उन्हे कोई समझाओ की शेर का शिकार संभव नही है।

[dgv_vimeo_video id=”839300627″]

स्मृति ईरानी ने कहा की विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए एकजुट नहीं हो रहे उनके निशाने पर भारत की तिजोरी है जिसे लूटने के लिए सब एक मंच पर एक साथ आए हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि विपक्ष के सभी दल मोदी को नहीं देश की जनता को हराना चाहते हैं और देश की जनता को लूटना चाहते हैं। पटना में विपक्ष दल की हुई बैठक में लालू यादव द्वारा राहुल गांधी को जल्दी शादी की सलाह देने पर स्मृति ईरानी ने तंज कसा और कहा कि लालू यादव ही राहुल गांधी की शादी को लेकर इस तरह उपहास कर सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”839300037″]

उन्होंने आगे कहा कि हमने 11 करोड़ शौचालय निर्मित किए , अमेठी में पांच दशक तक गांधी परिवार की सरकार थी फिर भी 8 लाख घरों में शौचालय नहीं था, सांसद के पद पर रहते हुए 4 वर्ष में मोदी जी के नेतृत्व में मैने 2 लाख शौचालय का निर्माण करवाया ,जनता को राशन मुफ्त दिलवाया, मुफ्त वैक्सीन के 3 डोज हर एक नागरिक को मुफ्त दिलाया गया! इन सभी कार्यों को देख कर आने वाली पीढ़ी यही कहेगी की मोदी जी से तो यह मुमकिन हुआ जिसके हम साक्षी है, शिवराज जी के कार्य की सराहना करते हुए ने कहा की शिवराज जी ने प्रदेश की जनता को परिवार माना तभी लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना, आयुष्मान विभिन्न प्रकार की योजनाएं इसलिए विकसित हुई , क्योंकि वो आप सभी को परिवार मानते हैं लोग मेरे, देश मेरा, तो स्वच्छता करना हमारा कर्तव्य, मोदी के विचारों ने महिलाओ हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का प्रारंभ किया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”839300893″]

[dgv_vimeo_video id=”839301023″]

[dgv_vimeo_video id=”839301149″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews