Indore News : 40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस आरोपी से MD ड्रग्स के क्रय–विक्रय (तस्करी) के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आदतन आरोपी के विरुद्ध पहले भी NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
indore police

Indore News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंदौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ क्राइम ब्रांच एवं थाना बाणगंगा पुलिस ने 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बाणगंगा क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास से कार में सवार होकर अवैध मादक पदार्थ तस्करी हेतु निकलने वाला है। जिस पर क्राईम ब्रांच द्वारा संबंधित थाना बाणगंगा को सूचित कर संयुक्त वाहन चैकिंग की कार्रवाई करते हुए, संदिग्ध कार में सवार व्यक्ति को पकड़ा। जिससे पूछताछ पर अपना नाम आरोपी मोहम्मद साजिद पिता अब्दुल रशीद निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी, सदर बाजार इंदौर का होना बताया।

indore news indore news

आरोपी की कार सहित नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से लगभग 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) मिला। जिसके संबंध में पूछते आरोपी ने कोई उचित उत्तर नही दिया। आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 04 लाख रुपए) एवं 01 स्विफ्ट कार जप्त की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बाणगंगा में अपराध धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध करते विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई हैं। आरोपी से MD ड्रग्स के क्रय–विक्रय (तस्करी) के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आदतन आरोपी के विरुद्ध पहले भी NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews