Indore News : होस्टल की तीसरी मंजिल की छत से गिरा छात्र, हालत गंभीर

Indore News : होस्टल की तीसरी मंजिल की छत से गिरा छात्र, हालत गंभीर

Indore News : इंदौर के विजयनगर में एक स्टूडेंट तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। उसे गंभीर हालत में हॉस्टल के दो कर्मचारी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। पहले बताया गया कि वह होस्टल के डक से नीचे गिरा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

विजयनगर पुलिस के मुताबिक अबिकापुरी के कमला बॉयज होस्टल में रहने वाला छात्र एक होस्टल की बिल्डिंग की उंचाई से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में होस्टल से छात्र को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के बयान लेने की कोशिश की लेकिन उसके बयान नहीं हो पाए हैं फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं बताया जा रहा है कि छात्र नरसिंहपुर का रहने वाला था और यहां रहकर पढ़ाई के साथ जॉब भी कर रहा था।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी ओर लोगों से जानकारी निकलने की बात कही है। वहीं छात्र फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”861990107″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews