
इंदौर, आकाश धौलपुरे। उदयपुर इन दिनों एक हत्याकांड को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है वही इंदौर (indore) में अब उदयपुर एक अन्य कारण से चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल, उदयपुर के एक युवक ने इंदौर में परिवार पर इतना विश्वास जताया कि वो परिवार उसके भरोसे अपना घर छोड़ गया और युवक ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर कर आखिर में घर के नौकर की हैसियत को भुलाकर चोर के रूप में अपनी असली पहचान को पुलिस के सामने उजागर किया है।
यह भी पढ़े… Funny Video : क्या अपने भी कभी ऑफिस में की ऐसी हरकत? वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
दरअसल, इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र के एक घर मे काम करने वाले नौकर ने पुलिस के सामने 10 किलो चांदी के बर्तन और सोने के जेहवरात चुराने की वारदात को कबूल किया वही पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से करीब 6 लाख रुपए कीमत का सामान भी जब्त किया गया है। आरोपी चोर का नाम मोहन है और वो राजस्थान के उदयपुर के जैताना गांव का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर में कर्फ्यू होने के बावजूद ढूंढ निकाला है।
यह भी पढ़े… Indore News : बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के कथित वायरल वीडियो पर मचा हंगामा, कांग्रेस ने किया पलटवार
[dgv_vimeo_video id=”726314985″]
कनाडिया थाना क्षेत्र के बिचोली मर्दाना में रहने वाले फरियादी आशीष मोदी द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके घर से लाखों रुपए के चांदी – सोने के बर्तन और जेहवरात चोरी हो गए हैं। चोरी होने के बाद से ही उनका नौकर मोहन भी घर से गायब है। सूचना के बाद पुलिस ने चोरी की आशंका के चलते नौकर की तलाश शुरू कर दी।तलाश के बाद भी पुलिस को नौकर नहीं मिला तो आरोपी नौकर को ढूंढने के लिए एक टीम राजस्थान के उदयपुर जिले के ग्राम जैताना पहुंची।

यह भी पढ़े… Singrauli News : केजरीवाल ने सिंगरौली में किया रोड़ शो, उमड़ा जनसैलाब
हालांकि राजस्थान में कर्फ्यू होने के कारण इंटरनेट सुविधा बंद होने के साथ ही विपरीत परिस्थिति के बावजूद पुलिस ने आरोपी नौकर मोहन को उसकी बहन के घर से पकड़ लिया। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने मालिक के घर चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी से चोरी किये गए 10 किलो चांदी के बर्तन पुलिस ने बरामद किये है। वहीं पुलिस ने रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ कर दी है ताकि अन्य माल की बरामदगी हो सके।
[dgv_vimeo_video id=”726314744″]
पुलिस पूछताछ में आरोपी नौकर ने बताया कि उसने चोरी की ज्वेलरी एक सुनार को बेच दी है। जिसके बाद पुलिस अब खरीदने वाले ज्वेलर की भी गिरफ्तारी करने की तैयारी में जुटी है, एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि आरोपी नौकर से अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”726314894″]
