Indore News : चोरों के होंसले बुलंद, महिला शिक्षक के घर में दीवार तोड़कर चोरी, जाँच में जुटी पुलिस

Indore News : चोरों के होंसले बुलंद, महिला शिक्षक के घर में दीवार तोड़कर चोरी, जाँच में जुटी पुलिस

Indore News : द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक स्कूल टीचर दंपत्ति के घर चोर घुसे और दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया आरोपियों द्वारा महज इतना बड़ा सुराख दीवार में किया गया कि सिर्फ अंदर घुसा जा सके अंदर घुसे चोर ने घर में रखे हुए सोने चांदी के आभूषण सहित 35000 हजार नकद रुपये पर हाथ साफ कर कर भाग गए और उन्हें घर के अंदर जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई।

यह है मामला

बता दें कि चोर के फुटेज इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जिसमें साफतौर से देखा जा सकता है कि एक अज्ञात बदमाश घर के अंदर दाखिल होते हुए दिखाई दे रहा है लेकिन वह घर से बाहर नहीं निकलते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”844633813″]

[dgv_vimeo_video id=”844639922″]

द्वारकापुरी थाना प्रभारी अलका मेनिया के अनुसार फरियादी मनोज शिंदे ने बताया कि मनोज शिंदे कॉलेज में पढ़ाते हैं जबकि उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर है जब वह सुबह घर से निकली तो घर का ताला लगाकर वह चली गई लेकिन जब मनोज की पत्नी आशा घर लौटी तो उन्होंने दरवाजा खोलते से ही चढ़ाव के पास बने एक दीवाल में छेद देखा और जब वह घर के अंदर गई तो घर के अंदर रखा हुआ सोना चांदी अलमारी में नहीं था जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी और थाने पर जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई शिक्षिका ने ये भी बताया कि घर के पास बन रही अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग इसलिए आवाज नहीं आई।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”844633453″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews