Indore News : एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Police Arrest Crime

Indore News : इंदौर के समीप पीथमपुर सेक्टर 1 में अवैध नशीला पदार्थ की खरीद फरोख्त की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। मिल रही सूचना को गंभीरता से लेते हुए इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। और एक करोड रुपए की लागत की चरस सहित कुल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी सेक्टर 1 पीथमपुर संतोष दुधी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की, एक बाइक मानपुर से पीथमपुर चौपाटी तरफ आ रही है। सूचना पर पीथमपुर बायपास पर घेराबंदी कर बाइक क्रमांक MP 09 NV 9995 को रोका गया। जिसमे बाइक चालक जफर पिता जाकिर कुरैशी उम्र 23 साल निवासी चौपाटी थाना किशनगंज जिला इन्दौर व जिबरान पिता जाकिर कुरैशी उम्र 20 साल निवासी चौपाटी थाना किशनगंज जिला इन्दौर को पकड़ा है। पुलिस ने जब नीले रंग का स्कूल बैग की तलाशी ली तो बैग में पाँच किलोग्राम चरस होना पाया गया।

पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तब उन्होंने बताया कि मानपुर से टीपू पिता अब्दुल सलीम खान उम्र 33 साल से लेकर आये है। सूचना के आधार पर मानपुर से टीपू खान को पकडा गया। जिसने बताया कि देवास वाले इमरान खान ने अवैध मादक पदार्थ दिया था। जो पीथमपुर चौपाटी से गुजरात व महाराष्ट्र जाने वाली बसों में अलग अलग स्थान पर इमरान खान द्वारा बताये जाने वाले व्यक्तियों के माध्यम से सप्लाई करना था। कुछ मादक पदार्थ पीथमपुर चौपाटी, किशनगंज, तथा महु क्षेत्र में फुटकर दो हजार प्रति ग्राम में बेचने के लिये भी लिया था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जब्त किए अवैध मादक पदार्थ की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड रूपये होना पाई गई है। मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले इमरान खान निवासी देवास की तलाश में टीम रवाना की गई है।

indore news

[dgv_vimeo_video id=”930297508″]

पुलिस अधीक्षक धार द्वारा सराहनीय करने वाली टीम को 10000/- हजार रूपये नगद इनाम देने की घोषणा की गई है। एंव सी एस पी अमित कुमार मिश्रा पीथमपुर को भी प्रशांस पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी सेक्टर 1 पीथमपुर सन्तोष दुधी ओर उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”930296996″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews