
Indore News : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक लूट और अपहरण की घटना का मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने अपने ही साथी मित्र का अपहरण कर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा कि दोनों युवक मंदसौर से बाइक से इंदौर आए थे और फिर साथ आये युवक अपने साथी को एक सुनसान इलाके में ले गया वहां पर पहले से ही मौजूद अन्य मित्रों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की एवं उसके पास जो भी सामान था उसे लूट लिया और फरार हो गए पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओ में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि बाणगंगा टीआई नीरज बीरथिरे के अनुसार घटना शुक्रवार की है। मंदसौर के रहने वाले दो मित्र सचिन और विशाल अपनी मोटरसाइकिल से इंदौर किसी काम से आए थे धीरज सचिन विशाल को कालिंदी गोल्ड स्थित एक मकान पर ले गया जहां पहले से ही उसके अन्य साथी मौजूद थे। जब सचिन और विशाल वहां पहुंचे तो अन्य साथियों ने कुछ देर बाद विशाल को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और उसके गले की चेन जेब में रखा पर्स नगदी मोबाइल छीन लिया और सचिन के अन्य साथी वहां से फरार हो गए।
देर रात घायल अवस्था में सचिन विशाल को लेकर मंदसौर की और रवाना हुआ लेकिन रास्ते में उज्जैन में एक रेस्टोरेंट पर रुका जहां विशाल मौका पाकर अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और सीधे मंदसौर के थाने में जाकर अपने साथ हुए घटनाक्रम की शिकायत की हालांकि वारदात इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की थी इसलिए पहले यहां पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। बाणगंगा पुलिस ने विशाल की शिकायत पर सचिन एवं उसके अन्य तीन साथियों के खिलाफ लूट अपहरण और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”888432650″]
