घर ले बाहर रंगोली बना रही 2 बच्चियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, आरोपी गिरफ्तार

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Indore Hit And Run Case

Indore Hit And Run Case : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के जयभावनी नगर में एक दुखद घटना हुई जिसमें एक कार चालक ने घर के बाहर रंगोली बना रही दो बालिकाओं को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना होने के तुरंत बात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज जारी है वहीं वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि घर के बाहर रंगोली बना रही दो बालिकाओं को एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मारते हुए घायल कर दिया मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जोन 1 विनोद मीणा ने घटना का होना बताते हुए कहा कि दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और कार चालक को लेकर ये भी कहा कि मौके से फरार हो गया था जिसको हिरासत में लेने के लिए पांच टीमें बनाई और कार चालक को हिरासत में ले लिया।

वाहन चालक से पूछताछ में जुटी पुलिस

फिलहाल कार चालक ने प्रारम्भिक पूछताछ में ये बताया कि इनको बचाने के लिए ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया जिसके चलते ये घटना हुई। पुलिस वाहन चालक से आगे पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1024313883″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews