Indore News : सुनार की दुकान से महिलाओं ने पार किए लाखों के गहने, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

महिलाओं ने जो जेवर दुकान से उड़ाए हैं। उसकी क्या कीमत होगी इस बात को लेकर आनंद यादव ने कहा कि माल का मिलान किया जा रहा है मिलान हो जाने के बाद सही कीमत सामने आएगी।
indore police

Indore News : इंदौर के सराफ़ा थाना क्षेत्र में एक सोने चांदी की दुकान से दो महिलाओं ने दुकानदार की गफलत का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से निकल गई। घटना की शिकायत थाने में की गई है। जिस पर पुलिस अब महिलाओंं की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

सराफा स्थित एक सुनार की दुकान में दो महिलाएं खरीदी करने के लिए पहुंची और चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सोने चांदी का आभूषण लेकर निकल गए घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि सर्राफा थाना क्षेत्र में दो महिलाएं दो बच्चों के साथ पहुंची और सोने चांदी के कुछ आभूषण खरीदने के बाद दुकानदार से की एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के अनुसार आई हुई महिलाओं ने घटना को उसे वक्त अंजाम दिया जब दुकानदार फोन पर बात करने में लगा था और इसी का फायदा उठाते हुए महिलाओं ने घटना को अंजाम दे दिया हालांकि हुई घटना का सीसीटीवी पुलिस के पास पहुंच गया है और अब सीसीटीवी के आधार पर पुलिस दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है आपको बता दें कि दोनों महिलाओं के साथ दो बच्चे भी थे।

[dgv_vimeo_video id=”990102339″]

एडिशनल डीसीपी जोन 4 आनंद यादव ने कहा कि महिलाओं ने जो जेवर दुकान से उड़ाए हैं। उसकी क्या कीमत होगी इस बात को लेकर आनंद यादव ने कहा कि माल का मिलान किया जा रहा है मिलान हो जाने के बाद सही कीमत सामने आएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”990102693″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews