Indore News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Road Accident In Dewas

Accident in Indore: इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक युवक रात को अपने काम से घर वापस लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

यह बताया जा रहा है कि युवक होटल जलसा में खाना बनाने का काम करता था। जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन लगाया, पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और घरवालों को हादसे की सूचना मिली। मदन मूल रूप से होशंगाबाद का रहने वाला है और यहां पर अपनी पत्नी के साथ रहकर होटल में काम कर रहा था। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मदन होटल जलसा से लौटते वक्त कनाड़िया थाना इलाके की सर्विस रोड से गुजर रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews