Indore News : युवक की हत्या का मामला, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

Indore News : युवक की हत्या का मामला, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

Indore News :  इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में देर रात निखिल नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है वही आक्रोशित परिजन और क्षेत्रीय रहवासियों ने हिरा नगर चौराहे पर आज चक्का जाम कर दिया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि हीरा नगर थाना क्षेत्र के मारुति नगर चौराहे पर देर रात एक युवक निखिल को चाकू से गोदकर बदमाशों द्वारा मौत के घाट उतार दिया था पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आक्रोशित परिजन और रहवासियों ने आज तेरा नगर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजन को समझाइश देकर रवाना किया गया है वही परिजन ने पुलिस पर भी कई आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में कई बार धमकी देकर जा चुका था जिसका आवेदन भी हीरानगर थाने पर दिया था लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई उसका नतीजा यह हुआ कि बदमाशों ने चाकू से गोदकर निखिल को मौत के घाट उतार दिया फिलहाल पुलिस ने परिजन और लोगों को समझाइश देकर रवाना किया है वहीं आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई है जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”825461565″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews