
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट और नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 27 वाहनों को जब्त कर लिया है और थाने लाया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…
अलर्ट मोड पर पुलिस
दरअसल, शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। अलग-अलग चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाई जा रही है और चोरों की धरपकड़ जारी है। इसी के तहत, आजाद नगर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
[dgv_vimeo_video id=”913228455″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

