Indore पुलिस ने की कार्रवाई, जिला बदर आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने जिला बदर आरोपी लखन को शराब खरीदते गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। फिलहाल, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि उसके खिलाफ पहले से ही अन्य थानाओं मे 26 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। आइए जानते हैं विस्तार से…

अपराधियों पर नियंत्रण के निर्देश

दरअसल, इंदौर शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण पाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत, थाना रावजी बाजार क्षेत्र में जिला बदर बदमाशों की धरपकड के लिए सघन अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिली। बता दें कि दिसंबर 2023 में आरोपी को जिला बदर आदेश पारित किया गया था।

टीम का रहा महत्वपूर्ण भूमिका

बता दें कि वाहन चेकिंग के दौरान ही मुखबिर से सूचना मिली थी कि रावजी बाजार से जिला बदर आरोपी लखन उर्फ बारीक एक दुकान पर शराब लेने गया था, जिसने हरे रंग का ट्रेक सूट पहना हुआ था। जिसपर त्वरित कार्रवाई हुए आपकी को घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया। जिस पर अपराध धारा 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान थाना प्रभारी रावजी बजार इन्दौर निरीक्षक आमोद सिंह राठौर और उनके टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews